विश्व की सबसे अमीर महिला बनी फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स

  • 02 Jan 2024

फ्रांसुआ बेटनकोर्ट मायर्स विश्व की सबसे अमीर महिला बन गई हैं। ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के अनुसार, इनकी संपत्ति 100 अरब डॉलर (100.1 बिलियन डॉलर) के आंकड़े को पार कर चुकी है।

  • मायर्स विश्व की सबसे बड़ी कॉस्मेटिक्स कंपनी लॉरियाल (L'Oreal) की उत्तराधिकारी हैं।
  • मायर्स और उनके परिवार के पास लॉरियाल में 34 प्रतिशत की हिस्सेदारी है।
  • ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स के अनुसार, मायर्स की संपत्ति में वर्ष 2023 में 28.6 अरब डॉलर की बढ़ोतरी हुई।
  • अमेरिकी न्यूज एजेंसी ब्लूमबर्ग न्यूज, ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के नाम से विश्व के अमीरों की लिस्ट जारी करता है।
  • मायर्स विश्व के अमीरों की लिस्ट में 12वें नंबर पर आ चुकी हैं।
  • इस सूची में 229 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ एलन मस्क शीर्ष पर हैं।
  • बर्नार्ड अरनॉल्ट 179 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दूसरे और 176.8 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ जेफ बेजोस तीसरे स्थान पर हैं।
  • भारत के अंबानी और अडानी क्रमश: 13वें और 15वें स्थान पर हैं।