भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली 2023 का अनावरण
- 10 Jan 2024
 
केन्द्रीय रेल, संचार तथा इलेक्ट्रॉनिक एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने 9 जनवरी, 2024 को नई दिल्ली में 'भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली, 2023' (Indian Railways Construction Manual, 2023) का अनावरण किया।
- यह निर्माण नियमावली, भूमि अधिग्रहण, वन मंजूरी, पुल डिजाइन, अनुबंध प्रबंधन, सुरंग निर्माण, फ्लाईओवर सहित अनेक परियोजनाओं के विकास में मददगार होगी।
 - उल्लेखनीय है कि भारतीय रेलवे निर्माण नियमावली का पिछला संस्करण काफी पुराना था तथा अब नई नियमावली में इंजीनियरिंग, खरीद एवं निर्माण (EPC) अनुबंध, पुल निर्माण, सिग्नलिंग के निष्पादन, विद्युत और गैर-इंटरलॉकिंग कार्य आदि सहित नए सुधारों को शामिल किया गया है।
 - यह नियमावली निर्माण परियोजनाओं को तेज गति से निष्पादित करने के लिए निर्माण अधिकारियों को आवश्यक ज्ञान से लैस करने के भारतीय रेलवे के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण घटक है।
 - अवगत करा दें कि भारतीय रेलवे द्वारा एक राष्ट्रीय रेल योजना (NRP)-2030 तैयार की गई है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2030 तक 'भविष्य के लिए तैयार' रेलवे प्रणाली का विकास करना है।
 - राष्ट्रीय रेल योजना (National Rail Plan) के अनुसार, भारतीय रेलवे को वर्ष 2030 तक ऐसी क्षमता विकसित करनी है, जो वर्ष 2050 तक बढ़ती मांग को पूरा कर सके।
 - इसे हासिल करने के लिए भारतीय रेलवे को अपने बुनियादी ढांचे के निर्माण की गति बढ़ानी होगी।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




