दलजीत सिंह चौधरी SSB के नये महानिदेशक

  • 20 Jan 2024

केंद्र सरकार ने वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी दलजीत सिंह चौधरी को सशस्त्र सीमा बल (SSB) का नया महानिदेशक नियुक्त किया है।

  • कैबिनेट की नियुक्ति समिति ने 30 नवंबर, 2025 अर्थात उनकी सेवानिवृत्ति की तारीख तक की अवधि के लिए एसएसबी के महानिदेशक के रूप में उनकी नियुक्ति को मंजूरी दी है।
  • दलजीत सिंह चौधरी ने अनीश दयाल सिंह (अतिरिक्त प्रभार) का स्थान लिया।
  • अनीश दयाल सिंह को पूर्व डीजी रश्मि शुक्ला के महाराष्ट्र पुलिस के पहले डीजी बनने के बाद प्रभार दिया गया था।
  • उल्लेखनीय है कि एसएसबी नेपाल और भूटान के साथ लगी भारत की सीमाओं की रक्षा करती है।
  • एसएसबी की स्थापना 1962 के भारत-चीन युद्ध के बाद 1963 में की गई थी।