पद्म पुरस्कार 2024 की घोषणा

  • 27 Jan 2024

केंद्र सरकार ने 25 जनवरी, 2024 को पद्म पुरस्कार 2024 (Padma Awards 2024) के प्राप्तकर्ताओं की घोषणा की।

  • वर्ष 2024 के लिए, राष्ट्रपति ने 2 युगल (duo) पुरस्कारों सहित 132 पद्म पुरस्कार प्रदान करने की मंजूरी दी। युगल या दोहरे पुरस्कार के सन्दर्भ में पुरस्कार को एक के रूप में गिना जाता है।
  • पद्म पुरस्कार 2024 के तहत 5 पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 110 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार विजेताओं में से 30 महिलाएं भी हैं।
  • साथ ही इस सूची में विदेशी/एनआरआई/पीआईओ/ओसीआई श्रेणी के 8 व्यक्ति तथा 9 मरणोपरांत पुरस्कार विजेता भी शामिल हैं।
  • पद्म पुरस्कार देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में शामिल हैं। पद्म पुरस्कारों की शुरुआत वर्ष 1954 में की गई थी।
  • ये पुरस्कार तीन श्रेणियों (पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री) में विभिन्न विषयों/गतिविधियों के क्षेत्रों में दिए जाते हैं, जैसे- कला, सामाजिक कार्य, सार्वजनिक कार्यक्रम, विज्ञान एवं अभियांत्रिकी, व्यापार तथा उद्योग जगत, चिकित्सा, साहित्य और शिक्षा, खेल, सिविल सेवा आदि।
  • पद्म पुरस्कार, पद्म पुरस्कार समिति (Padma Awards Committee) द्वारा की गई सिफारिशों पर प्रदान किए जाते हैं, जिसका गठन हर वर्ष प्रधानमंत्री द्वारा किया जाता है।
  • उल्लेखनीय है कि भारत रत्न को पद्म पुरस्कारों से अलग माना जाता है। भारत रत्न के लिए सिफारिशें प्रधानमंत्री द्वारा भारत के राष्ट्रपति को भेजी जाती हैं। भारत रत्न के लिए किसी औपचारिक अनुशंसा की आवश्यकता नहीं होती।

पद्म विभूषण (5)

क्र. नाम
क्षेत्र

राज्य/क्षेत्र/देश

1. सुश्री वैजयंतीमाला बाली

कला

तमिलनाडु

2. श्री कोनिडेला चिरंजीवी

कला

आंध्र प्रदेश

3. श्री एम वेंकैया नायडू

सार्वजनिक मामले

आंध्र प्रदेश

4. श्री बिंदेश्वर पाठक (मरणोपरांत)

सामाजिक कार्य

बिहार

5. सुश्री पद्मा सुब्रमण्यम

कला

तमिलनाडु


पद्म भूषण (17)

क्र. नाम

क्षेत्र

राज्य/क्षेत्र/देश

1. एम. फातिमा बीवी (मरणोपरांत)

सार्वजनिक मामले

केरल

2. होर्मूसजी एन. कामा

साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता

महाराष्ट्र

3. मिथुन चक्रवर्ती

कला

पश्चिम बंगाल

4. सीताराम जिंदल

व्यापार एवं उद्योग

कर्नाटक

5. यंग लियू

व्यापार एवं उद्योग

ताइवान

6. अश्विन बालचंद मेहता

चिकित्सा

महाराष्ट्र

7. सत्यब्रत मुखर्जी (मरणोपरांत)

सार्वजनिक मामले

पश्चिम बंगाल

8. राम नाइक

सार्वजनिक मामले

महाराष्ट्र

9. तेजस मधुसूदन पटेल

मेडिसिन

गुजरात

10. ओलानचेरी राजगोपाल

सार्वजनिक मामले

केरल

11. दत्तात्रेय अंबादास मयालू

कला

महाराष्ट्र

12. तोगदान रिनपोछे (मरणोपरांत)

अन्य-अध्यात्मवाद

लद्दाख

13. प्यारेलाल शर्मा

कला

महाराष्ट्र

14. चंद्रेश्वर प्रसाद ठाकुर

चिकित्सा

बिहार

15. उषा उत्थुप

कला

पश्चिम बंगाल

16. विजयकांत (मरणोपरांत)

कला

तमिलनाडु

17. श्री कुन्दन व्यास

साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता

महाराष्ट्र


उत्तर प्रदेश से संबंधित पद्म श्री प्राप्तकर्ता: खलील अहमद (कला), नसीम बानो (कला), राम चेत चौधरी (विज्ञान एवं अभियांत्रिकी), राधा कृष्ण धीमान (चिकित्सा), राजाराम जैन (साहित्य एवं शिक्षा), गौरव खन्ना (खेल), सुरेंद्र मोहन मिश्र (मरणोपरांत-कला), राधे श्याम पारीक (चिकित्सा), नवजीवन रस्तोगी (साहित्य एवं शिक्षा), गोदावरी सिंह (कला), उर्मिला श्रीवास्तव (कला), बाबू राम यादव (कला)।

बिहार से संबंधित पद्म श्री प्राप्तकर्ता: सुरेंद्र किशोर (साहित्य एवं शिक्षा-पत्रकारिता), अशोक कुमार विश्वास (कला), राम कुमार मल्लिक (कला), शांति देवी पासवान एवं शिवन पासवान (युगल) [कला]।

राजस्थान से संबंधित पद्म श्री प्राप्तकर्ता: जानकीलाल (कला), अली मोहम्मद एवं गनी मोहम्मद (युगल) [कला]।

मध्य प्रदेश से संबंधित पद्म श्री प्राप्तकर्ता: सतेन्द्र सिंह लोहिया (खेल), भगवतीलाल राजपुरोहित (साहित्य एवं शिक्षा), ओमप्रकाश शर्मा (कला)।

पद्म श्री प्राप्तकर्ता- विदेशी व्यक्ति: रेज़वाना चौधरी बन्न्या (कला-बांग्लादेश), चार्लोट चोपिन (योग-फ़्रांस), पियरे सिल्वेन फ़िलिओज़ैट (साहित्य एवं शिक्षा-फ़्रांस), फ्रेड नेग्रिट (साहित्य एवं शिक्षा-फ़्रांस), किरण व्यास (योग-फ़्रांस)।