3 अफ्रीकी देशों द्वारा "ECOWAS" से अलग होने की घोषणा
- 30 Jan 2024
 
नाइजर, माली और बुर्किना फासो ने 28 जनवरी, 2024 को पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय (ECOWAS) से अलग होने की घोषणा की।
- ECOWAS पश्चिम अफ्रीका में स्थित 15 देशों का एक क्षेत्रीय राजनीतिक और आर्थिक संघ है।
 - ECOWAS इन तीनों देशों में तख्तापलट का विरोधी रहा है।
 - जुलाई 2023 में नाइजर, 2022 में बुर्किना फासो और 2020 में माली में सैन्य तख्तापलट होने के बाद से इस संगठन और 3 देशों के बीच संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं।
 - साहेल क्षेत्र में स्थित इन तीनों राष्ट्रों ने कहा कि पश्चिम अफ्रीकी राष्ट्रों के आर्थिक समुदाय को छोड़ना उनका एक ‘संप्रभु निर्णय’ (sovereign decision) था।
 - साहेल पट्टी अफ़्रीका के पश्चिम से पूर्व तक विस्तृत एक क्षेत्र है, जो सहारा के रेगिस्तान को दक्षिण के घास के मैदानों से पृथक करता है।
 - नाइजर, माली और बुर्किना फासो, 8 देशों वाले पश्चिम अफ्रीकी मौद्रिक संघ (UEMOA) के भी सदस्य हैं।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




