नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब का निधन

  • 05 Feb 2024

4 फरवरी, 2024 को अफ्रीकी देश नामीबिया के राष्ट्रपति हेज गेनगॉब का निधन हो गया। वे 82 वर्ष के थे।

  • गेनगॉब, 1990 में नामीबिया के स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से देश के तीसरे राष्ट्रपति बने थे।
  • गेनगॉब, इस दक्षिणी अफ्रीकी राष्ट्र के 2015 से राष्ट्रपति थे और उनका दूसरा तथा अंतिम कार्यकाल 2024 में समाप्त होना था।
  • गेनगॉब 1990 से 2002 तक नामीबिया के पहले प्रधानमंत्री रहे। वे 2008 से 2012 तक भी प्रधानमंत्री पद पर रहे।
  • सितंबर 2022 में गेनगॉब ने 8 नामीबियाई चीते भारत भेजने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी।
  • नामीबिया में नया नेता चुनने के लिए नवंबर 2024 में चुनाव होने की संभावना है।
  • नामीबिया के कार्यवाहक राष्ट्रपति एंगोलो मुम्बा हैं।