न्यायमूर्ति अजय मणिकराव खानविलकर देश के नये लोकपाल

  • 29 Feb 2024

न्यायमूर्ति अजय मणिकराव खानविलकर देश के नये लोकपाल होंगे। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 27 फरवरी, 2024 को 6 सदस्यों के साथ उनकी नियुक्ति की है।

  • न्यायमूर्ति लिंगप्पा नारायण स्वामी, न्यायमूर्ति संजय यादव और न्यायमूर्ति रितुराज अवस्थी लोकपाल के न्यायिक सदस्य होंगे।
  • लोकपाल के अन्य न्यायिक सदस्य सुशील चंद्र, पंकज कुमार और अजय तिर्की हैं।
  • 27 मई, 2022 को न्यायमूर्ति पिनाकी चंद्र घोष का कार्यकाल समाप्त होने के बाद से लोकपाल अपने स्थायी प्रमुख के बिना कार्य कर रहा था।
  • लोकपाल के न्यायिक सदस्य न्यायमूर्ति प्रदीप कुमार मोहंती वर्तमान में कार्यवाहक अध्यक्ष हैं।
  • लोकपाल उच्च सरकारी पदों पर आसीन व्यक्तियों द्वारा किये जा रहे भ्रष्टाचार की शिकायतें सुनने एवं उस पर कार्यवाही करने हेतु जिम्मेदार होता है।