छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना

  • 11 Mar 2024

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 10 मार्च, 2024 को छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना का शुभारंभ किया।

  • प्रधानमंत्री ने योजना की पहली किस्त के रूप में कुल 655 करोड़ रुपए महिलाओं के खाते में ट्रांसफर किये।
  • यह योजना राज्य की पात्र विवाहित महिलाओं को मासिक प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (DBT) के रूप में 1,000 रुपये प्रति माह की वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए शुरू की गई है।
  • यह योजना राज्य की उन सभी पात्र विवाहित महिलाओं को लाभ प्रदान करेगी, जिनकी आयु 1 जनवरी, 2024 तक 21 वर्ष से अधिक है।
  • विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्त महिलाएं भी इस योजना के लिए पात्र होंगी। योजना से लगभग 70 लाख महिलाएं लाभान्वित होंगी।