क्रिस्टीना पिस्जकोवा- मिस वर्ल्ड 2024

  • 11 Mar 2024

चेक गणराज्य की क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 71वें मिस वर्ल्ड का खिताब जीता। 9 मार्च, 2024 को मिस वर्ल्ड 2024 का ग्रैंड फिनाले मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेन्शन सेंटर में आयोजित किया गया था।

  • इस प्रतियोगिता में क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने 112 कंटस्टेंट को पीछे छोड़कर मिस वर्ल्ड का ताज पहना।
  • प्रतियोगिता में सिनी शेट्टी ने भारत को रिप्रेंजेंट किया, हालांकि वे 8वें स्थान पर रहीं।
  • लेबनान की यास्मीन जेटून इस प्रतियोगिता में फर्स्ट रनरअप रहीं।
  • क्रिस्टीना पिस्जकोवा ने तंजानिया में वंचित बच्चों के लिये एक अंग्रेजी स्कूल खोला है, जहां पर उन्होंने बतौर वॉलेंटियर अपनी सेवाएं भी दी हैं।
  • 2006 की प्रतियोगिता विजेता ताताना कुचारोवा के बाद पिस्जकोवा चेक गणराज्य से दूसरी मिस वर्ल्ड हैं।
  • भारत ने यह खिताब 6 बार जीता है - रीता फारिया (1966), ऐश्वर्या राय (1994), डायना हेडन (1997), युक्ता मुखी (1999), प्रियंका चोपड़ा (2000) और मानुषी छिल्लर (2017)।