मानव विकास सूचकांक 2023/24

  • 15 Mar 2024

हाल ही में संयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास सूचकांक (HDI) 2023/24 में भारत की रैंकिंग 2022 में एक स्थान सुधरकर 193 देशों में 134वें स्थान पर पहुंच गई, जबकि 2021 में 191 देशों में यह 135वें स्थान पर थी।

  • इस रिपोर्ट का शीर्षक ‘ब्रेकिंग द ग्रिडलॉक: रीइमेजिनिंग कोऑपरेशन इन ए पोलराइज्ड वर्ल्ड’ है।
  • 2022 में भारत का एचडीआई स्तर 0.644 रहा, जबकि 2021 में यह 0.633 था।
  • वर्ष 2022 में, भारत के संबंध में सभी एचडीआई संकेतकों में सुधार दर्ज किया गया, जिनमें जीवन प्रत्याशा, शिक्षा और प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI) शामिल है।
  • भारत की जीवन प्रत्याशा 67.2 से बढ़कर 67.7 वर्ष हो गई, जबकि प्रति व्यक्ति जीएनआई 6,542 अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 6,951 अमेरिकी डॉलर हो गई।
  • सूचकांक में स्विटजरर्लैंड, नॉर्वे और आईसलैंड क्रमशः शीर्ष स्थान पर हैं।
  • नेपाल और भूटान क्रमशः 146वें और 125वें स्थान पर हैं, जो उन्हें भारत के साथ 'मध्यम मानव विकास' श्रेणी में रखता है।
  • पाकिस्तान (164) और अफगानिस्तान (182) को 'निम्न मानव विकास' श्रेणी में रखा गया है।
  • दूसरी ओर, चीन 75वें स्थान पर और श्रीलंका 78वें स्थान पर है, जो 'उच्च मानव विकास' श्रेणी को प्रदर्शित करता है।
  • रिपोर्ट में लैंगिक असमानता सूचकांक (GII), 2022 में भारत 0.437 स्कोर के साथ 193 देशों में 108वें स्थान पर है।
  • लैंगिक असमानता सूचकांक-2021 में 0.490 स्कोर के साथ 191 देशों में भारत 122वें स्थान पर था।