विश्व प्रसन्नता सूचकांक-2024

  • 21 Mar 2024

विश्व प्रसन्नता दिवस के अवसर पर 20 मार्च, 2024 को यूनाइटेड नेशंस (UN) ने विश्व प्रसन्नता सूचकांक जारी किया। इस रिपोर्ट के अनुसार 143 देशों की सूची में भारत 126वें स्थान पर है।

  • रिपोर्ट के अनुसार भारत में युवा “सबसे अधिक खुश” हैं, जबकि “निम्न मध्यमवर्गीय” लोग सबसे कम खुश हैं।
  • इन 143 देशों की खुशहाली मापने के लिए 6 मानकों पर प्रश्न तैयार किये गए थे।
  • इनमें संबंधित देश की प्रति व्यक्ति GDP, सामाजिक सहयोग, उदारता, भ्रष्टाचार, सामाजिक स्वतंत्रता, स्वस्थ जीवन शामिल हैं।
  • विश्व प्रसन्नता रिपोर्ट 2024 में शीर्ष पर रहते हुए फिनलैंड विश्व का सबसे खुशहाल देश बनकर उभरा है, फिनलैंड इस सूची में लगातार सातवें वर्ष शीर्ष स्थान पर है।
  • शीर्ष 10 देशों में फिनलैंड के अतिरिक्त डेनमार्क, आइसलैंड, स्वीडन, इजराइल, नीदरलैंड, नॉर्वे, लक्जमबर्ग, स्विट्जरलैंड और ऑस्ट्रेलिया हैं।
  • ‘वर्ल्ड हैप्पीनेस रिपोर्ट’ गैलप, ऑक्सफोर्ड वेलबीइंग रिसर्च सेंटर, यूएन सस्टेनेबल डेवलपमेंट सॉल्यूशंस नेटवर्क और डब्ल्यूएचआर के संपादकीय बोर्ड की साझेदारी से विकसित की गई है।
  • अफगानिस्तान विश्व के ‘सबसे नाखुश’ देश के रूप में समग्र रैंकिंग में सबसे नीचे बना हुआ है। सूची में पाकिस्तान 108वें स्थान पर है।