रीयूजेबल लॉन्च व्‍हीकल ‘पुष्पक’ की सफल लैंडिंग

  • 22 Mar 2024

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 22 मार्च, 2024 को कर्नाटक में चित्रदुर्ग परीक्षण रेंज पर अपने रीयूजेबल लॉन्च व्हीकल ‘पुष्पक’ की सफलतापूर्वक लैंडिंग की।

  • भारतीय वायु सेना का चिनूक हेलीकॉप्टर पंखों वाले पुष्पक नामक इस यान को ऊपर लेकर गया और इसे 4.5 किलोमीटर की ऊंचाई से छोड़ा गया।
  • इसरो ने अंतरिक्ष यान RLV-LEX 02 की सफल लैंडिंग के साथ नेविगेशन, नियंत्रण प्रणाली, लैंडिंग गियर और गति को कम करने वाली प्रणालियों के क्षेत्र में स्वदेशी प्रौद्योगिकियों को स्थापित किया है।
  • आरएलवी ने ब्रेक पैराशूट, लैंडिंग गियर ब्रेक और नोज व्हील स्टीयरिंग सिस्टम की मदद से सफल लैंडिंग की।
  • इस परीक्षण के जरिये इसरो ने री-यूजेबल लॉन्च व्हीकल की ऑटोनोमस लैंडिक की क्षमता का प्रदर्शन किया।
  • पंखों वाले इस व्हीकल को अधिक कठिन युद्धाभ्यास करने तथा पूरी तरह से ऑटोनोमस मोड में रनवे पर उतरने के लिए तैयार किया गया है।
  • इसने हेलीकॉप्टर से निकलने के बाद प्रारंभिक स्थितियों में ही RLV की स्वायत्त लैंडिग की क्षमता का प्रदर्शन किया।
  • इससे पहले RLV का 2016 और 2023 में लैंडिंग परीक्षण किया जा चुका है।
  • बता दें कि पुष्पक एक री-यूजेबल लॉन्चिंग विमान है। यह विमान उन हवाई जहाजों जैसा दिखता है जिनके पंख होते हैं। इसका वजन करीब 1.75 टन है।
  • पुष्पक अधिक जटिल परिस्थितियों में रोबोटिक लैंडिंग में मदद कर सकता है।