नाइजीरिया ‘मेन5सीवी’ वैक्सीन बनाने वाला पहला देश

  • 16 Apr 2024

नाइजीरिया, मेनिनजाइटिस (Meningitis) के विरुद्ध एक नई ‘मेन5सीवी’ (Men5CV) वैक्सीन बनाने वाला विश्व का पहला देश बन गया है।

  • यह वैक्सीन विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा अनुशंसित है और एक ही शॉट में मेनिंगोकोकस बैक्टीरिया (Meningococcus Bacteria) के 5 उपभेदों (Strains) से सुरक्षा प्रदान करती है।
  • वैक्सीन को ग्लोबल वैक्सीन एलायंस ‘गावी’ (GAVI) द्वारा वित्त पोषित किया गया है।
  • मेनिनजाइटिस मस्तिष्क और रीढ़ की हड्डी के आसपास की झिल्लियों (Meninges) में होने वाली खतरनाक सूजन है।
  • यह वायरस, बैक्टीरिया, कवक या परजीवियों के कारण हो सकता है, जिसमें बैक्टीरियल मैनिंजाइटिस सबसे गंभीर होता है।
  • WHO ने वर्ष 2030 तक मेनिनजाइटिस को पूर्णतः समाप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
  • नाइजीरिया, अफ़्रीका में इस घातक बीमारी के हॉटस्पॉट में से एक है। अवगत करा दें कि पश्चिम अफ्रीकी देश नाइजीरिया की राजधानी अबुजा (Abuja) है।

वैक्सीन एलायंस ‘गावी’

  • ग्लोबल अलायंस फॉर वैक्सीन्स एंड इम्यूनाइजेशन (GAVI) की स्थापना वर्ष 2000 में की गई थी।
  • यह एक वैश्विक स्वास्थ्य साझेदारी है।
  • इसकी स्थापना का उद्देश्य विश्व के सबसे गरीब देशों में रहने वाले बच्चों के लिए नए और सीमित पहुंच वाले टीकों तक समान पहुंच सुनिश्चित करना है।