2024 में भारतीय अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर 6.5% : अंकटाड

  • 18 Apr 2024

16 अप्रैल, 2024 को संयुक्त राष्ट्र व्यापार एवं विकास सम्मेलन (UNCTAD) द्वारा जारी एक रिपोर्ट में भारत की अर्थव्यवस्था के वर्ष 2024 में 6.5% की दर से बढ़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है ।

  • रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत की अर्थव्यवस्था 2023 में 6.7% की दर से बढ़ी है। इसके अनुसार 2023 में हुई वृद्धि मजबूत सार्वजनिक पूंजीगत निवेश और सेवा क्षेत्र की वृद्धि से प्रेरित रही है।
  • इस दौरान घरेलू बाजार में उपभोक्ता सेवाओं की मजबूत घरेलू मांग और व्यावसायिक सेवाओं के निर्यात के लिए सुदृढ़ बाह्य मांग से लाभ मिला है।
  • अंकटाड 1964 में संयुक्त राष्ट्र महासभा द्वारा स्थापित एक स्थायी अंतर सरकारी निकाय है। इसका मुख्यालय जिनेवा, स्विट्जरलैंड में स्थित है।
  • यह व्यापार एवं विकास रिपोर्ट, विश्व निवेश रिपोर्ट, सूचना अर्थव्यवस्था रिपोर्ट तथा प्रौद्योगिकी एवं नवाचार रिपोर्ट आदि का प्रकाशन करता है।