अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता का दूसरा दौर

  • 17 May 2024

14-15 मई, 2024 के मध्य वाशिंगटन डीसी में ‘अफ्रीका पर भारत-अमेरिका वार्ता’ (India-US Dialogue on Africa) का दूसरा दौर आयोजित किया गया।

  • इसका नेतृत्व भारत की ओर से आर्थिक और दक्षिणी अफ्रीकी मामलों के अतिरिक्त सचिव पुनीत आर. कुंडल ने किया।
  • अफ्रीका पर भारत-अमेरिका संवाद का उद्देश्य विचारों और दृष्टिकोणों को साझा करना और अफ्रीका में एक साथ काम करने के लिए संस्थागत, तकनीकी और द्विपक्षीय तालमेल विकसित करने के तरीके तलाशना है।
  • इसका प्राथमिक उद्देश्य भारत और संयुक्त राज्य अमेरिका की संबंधित शक्तियों का लाभ उठाते हुए अफ्रीकी प्राथमिकताओं के अनुरूप विकासात्मक परियोजनाओं और कार्यक्रमों की पहचान करना और उनका समर्थन करना है।
  • भारत की अध्यक्षता के दौरान जी20 के स्थायी सदस्य के रूप में अफ्रीकी संघ (AU) को शामिल करने के बाद अमेरिका और भारत के बीच अफ्रीका पर यह पहली ऐसी वार्ता है।