औद्योगिक उत्पादन सूचकांक में 3% की वृद्धि

  • 29 Apr 2025

28 अप्रैल, 2025 को जारी वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों के अनुसार, मार्च 2025 में औद्योगिक उत्पादन सूचकांक (IIP) में 3% की वार्षिक वृद्धि दर्ज की गई। यह वृद्धि मुख्य रूप से बिजली और विनिर्माण क्षेत्र के बेहतर प्रदर्शन के कारण रही।

मुख्य तथ्य:

  • IIP सूचकांक: मार्च 2025 में IIP 164.8 रहा, जबकि मार्च 2024 में यह 160.0 था।
  • क्षेत्रवार वृद्धि: बिजली उत्पादन 6.3% (फरवरी में 3.6%), विनिर्माण क्षेत्र 3% (फरवरी में 2.9%), जबकि खनन क्षेत्र में वृद्धि केवल 0.4% रही।
  • उप-क्षेत्र प्रदर्शन: उपभोक्ता टिकाऊ वस्तुओं (Consumer Durables) में 6.6% और निर्माण क्षेत्र में 8.8% की तेज़ वृद्धि दर्ज हुई। फरवरी में ये क्रमशः 3.7% और 6.8% थी।
  • अन्य क्षेत्र: प्राथमिक वस्तुओं में 3.1% और इंटरमीडिएट गुड्स में 2.3% की वृद्धि रही। उपभोक्ता गैर-टिकाऊ वस्तुओं (Consumer Non-Durables) में 4.7% की गिरावट दर्ज की गई।
  • वार्षिक वृद्धि: वित्त वर्ष 2024-25 में IIP की वृद्धि 4% रही, जो पिछले चार वर्षों में सबसे कम है (2023-24 में 5.9%)।
  • विभिन्न उद्योगों का प्रदर्शन: इलेक्ट्रिकल उपकरण निर्माण में 15.7%, मोटर वाहन निर्माण में 10.3% और बेसिक मेटल्स में 6.9% की उल्लेखनीय वृद्धि रही।