भारत एचडीआई में तीन स्थान ऊपर चढ़कर 130वें स्थान पर
- 07 May 2025
6 मई 2025 कोसंयुक्त राष्ट्र विकास कार्यक्रम (UNDP) द्वारा जारी मानव विकास रिपोर्ट (ह्यूमन डेवलपमेंट रिपोर्ट) 2025 के अनुसार, भारत ने मानव विकास सूचकांक (HDI) में तीन स्थान की छलांग लगाकर 193 देशों में 130वां स्थान प्राप्त किया।
मुख्य तथ्य एवं आंकड़े:
- रैंकिंग और स्कोर: भारत की HDI रैंकिंग 2022 में 133 से बढ़कर 2023 में 130 हो गई। HDI मूल्य 0.676 (2022) से बढ़कर 0.685 (2023) हुआ, जिससे भारत ‘मध्यम मानव विकास’ श्रेणी में बना रहा और उच्च मानव विकास की सीमा (0.700) के करीब पहुंच गया।
- आय और जीवन प्रत्याशा: भारत का प्रति व्यक्ति सकल राष्ट्रीय आय (GNI) 2023 में $9,047 (PPP 2021) रही, जो 1990 में $2,167 थी। जीवन प्रत्याशा 2023 में 72 वर्ष तक पहुंच गई, जो अब तक का सर्वोच्च स्तर है।
- शिक्षा: अपेक्षित स्कूली शिक्षा वर्ष 12.6 से बढ़कर 13 वर्ष हो गया, जबकि औसत स्कूली शिक्षा वर्ष 6.57 से बढ़कर 6.9 वर्ष हुआ।
- असमानता का प्रभाव: रिपोर्ट के अनुसार, असमानता के कारण भारत का HDI 30.7 प्रतिशत तक कम हो जाता है, जो क्षेत्र में सबसे अधिक है। स्वास्थ्य और शिक्षा में असमानता में सुधार हुआ है, लेकिन आय और लैंगिक असमानता अभी भी प्रमुख चुनौती है।
- पड़ोसी देशों की स्थिति: भारत की HDI रैंकिंग बांग्लादेश (130) के बराबर है, जबकि श्रीलंका (89), चीन (75) और भूटान (127) भारत से ऊपर हैं। नेपाल (145) और पाकिस्तान (168) भारत से नीचे हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे