भारत लोकतंत्र संतुष्टि में विश्व में दूसरे स्थान पर : प्यू रिसर्च

  • 07 Jul 2025

6 जुलाई 2025, प्यू रिसर्च सेंटर (PRC) द्वारा जारी 'स्प्रिंग 2025 ग्लोबल एटीट्यूड सर्वे' के अनुसार, भारत के 74% लोग अपने देश की लोकतांत्रिक शासन प्रणाली से संतुष्ट हैं, जिससे भारत लोकतंत्र संतुष्टि में विश्व में दूसरे स्थान पर है।

मुख्य तथ्य:

  • वैश्विक रैंकिंग और प्रतिशत: भारत में 74% लोगों ने लोकतंत्र से संतुष्टि जताई; स्वीडन 75% के साथ पहले स्थान पर है, जबकि भारत दूसरे स्थान पर है।
  • सर्वेक्षण का दायरा: यह सर्वेक्षण 2025 में 23 देशों में किया गया; उच्च आय वाले 12 देशों में लोकतंत्र के प्रति असंतोष अधिक पाया गया।
  • संतुष्टि और अर्थव्यवस्था का संबंध: भारत, स्वीडन, इंडोनेशिया (66%), नीदरलैंड (60%) और मैक्सिको (51%) उन पांच देशों में शामिल हैं, जहां लोकतंत्र और अर्थव्यवस्था दोनों से संतुष्टि अधिक है।
  • संतुष्टि में परिवर्तन: 2024 से इज़रायल, जापान, केन्या, पोलैंड और दक्षिण कोरिया में लोकतंत्र के प्रति संतुष्टि में कमी आई है; वहीं कनाडा, जर्मनी, दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन और अमेरिका में संतुष्टि में वृद्धि हुई है।
  • चुनाव और संतुष्टि: जिन देशों में हाल ही में चुनाव हुए, वहां लोकतंत्र से संतुष्टि बढ़ी; अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी की जीत के बाद रिपब्लिकन समर्थकों में संतुष्टि बढ़ी, जबकि डेमोक्रेट्स में संतुष्टि घटी।