द्वितीय लैंसेट आयोग रिपोर्ट

  • 23 May 2025

22 मई, 2025 को विश्व स्वास्थ्य सभा में “द्वितीय लैंसेट आयोग रिपोर्ट ऑन एडोलसेंट हेल्थ एंड वेलबीइंग” जारी की गई, जिसमें किशोर स्वास्थ्य व कल्याण के लिए अधिक निवेश और सक्षम कानूनों की आवश्यकता बताई गई।

मुख्य तथ्य:

  • वैश्विक आंकड़े: विश्व की कुल जनसंख्या का लगभग 24% (करीब 2 अरब) किशोर (10-24 वर्ष) हैं; 2030 तक 1 अरब किशोर ‘मल्टी-बर्डन’ देशों में रहेंगे, जहां जटिल स्वास्थ्य चुनौतियां होंगी।
  • स्वास्थ्य चुनौतियां: 2030 तक 464 मिलियन किशोर अधिक वजन/मोटापे के होंगे (2015 से 143 मिलियन अधिक); 42 मिलियन वर्ष का स्वस्थ जीवन मानसिक रोग/आत्महत्या के कारण खो जाएगा।
  • वित्तीय असमानता: 2016-21 में किशोर स्वास्थ्य के लिए कुल स्वास्थ्य विकास सहायता का केवल 2.4% ही खर्च हुआ, जबकि किशोर विश्व की 25.2% आबादी हैं।
  • प्रगति और चुनौतियां: पिछले दो दशकों में किशोर मृत्यु दर में 27% कमी आई; तंबाकू-शराब सेवन घटा, शिक्षा में वृद्धि हुई, परंतु एनीमिया, मोटापा, मानसिक स्वास्थ्य और डिजिटल युग की चुनौतियां बढ़ीं।
  • क्षेत्रीय वितरण: 2100 तक 46% किशोर अफ्रीका में और 85% अफ्रीका या एशिया में रहेंगे; संघर्ष-प्रभावित क्षेत्रों में किशोरों की संख्या 1990 के बाद दोगुनी होकर 340 मिलियन हो गई।