भारत-कनाडा संबंधों में सुधार की पहल
- 27 May 2025
26 मई, 2025 को भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर और कनाडा की नई विदेश मंत्री अनिता आनंद के बीच टेलीफोन पर पहली बार बातचीत हुई, जिससे दोनों देशों के बीच तनावपूर्ण संबंधों में सुधार की उम्मीद जगी है।
मुख्य तथ्य:
- उच्च स्तरीय संपर्क: मार्च 2025 में मार्क कार्नी के कनाडा के प्रधानमंत्री बनने के बाद यह भारत-कनाडा के बीच उच्चतम राजनयिक संपर्क है; जयशंकर और अनिता आनंद ने द्विपक्षीय संबंधों, आर्थिक सहयोग और साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
- राजनयिक बहाली: दोनों देशों ने जून 2025 तक एक-दूसरे के उच्चायुक्तों की बहाली पर सहमति जताई है; यह कदम संबंध सामान्य करने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
- संबंधों में तनाव का कारण: जून 2023 में कनाडा के वैंकूवर में खालिस्तान समर्थक और कनाडाई नागरिक हरदीप सिंह निज्जर की हत्या के बाद कनाडा ने भारत पर आरोप लगाए, जिसे भारत ने सिरे से खारिज किया; दोनों देशों ने शीर्ष राजनयिकों को निष्कासित किया था।
- खालिस्तान मुद्दा: भारत के बाहर सबसे बड़ी सिख आबादी कनाडा में है, जिसमें कई खालिस्तान समर्थक सक्रिय हैं; यह मुद्दा भारत और पश्चिमी देशों के संबंधों में लगातार विवाद का विषय रहा है।
- भविष्य की दिशा: नई सरकार के गठन के बाद दोनों देश द्विपक्षीय संबंध, आर्थिक साझेदारी और सुरक्षा मुद्दों पर सहयोग बढ़ाने के लिए सकारात्मक प्रयास कर रहे हैं।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे