UNFPA रिपोर्ट 2025
- 11 Jun 2025
10 जून को संयुक्त राष्ट्र जनसंख्या कोष (UNFPA) की रिपोर्ट "State of the World Population 2025: The Real Fertility Crisis" के अनुसार भारत की जनसंख्या अप्रैल 2025 में 146।39 करोड़ (1।4639 बिलियन) तक पहुंच गई, जिससे भारत दुनिया का सबसे अधिक जनसंख्या वाला देश बन गया।
मुख्य तथ्य:
- जनसंख्या स्थिति: अप्रैल 2025 में भारत की अनुमानित जनसंख्या 146।39 करोड़ रही, जबकि चीन की जनसंख्या 141।61 करोड़ है।
- प्रजनन दर (TFR): भारत की कुल प्रजनन दर 1।9 हो गई है, जो प्रतिस्थापन स्तर 2।1 से नीचे है; इसका अर्थ है कि औसतन एक महिला अपने प्रजनन काल में 1।9 बच्चों को जन्म दे रही है।
- जनसंख्या पूर्वानुमान: भारत की जनसंख्या अगले 40 वर्षों में लगभग 170 करोड़ पर पहुंचेगी और फिर गिरावट शुरू होगी।
- कार्यशील जनसंख्या: 68% भारतीय 15-64 वर्ष की कार्यशील आयु वर्ग में हैं, जबकि 7% आबादी 65 वर्ष से अधिक है।
- आयु वितरण: 0-14 वर्ष के आयु वर्ग में 24%, 10-19 वर्ष में 17% और 10-24 वर्ष में 26% लोग हैं।
- जीवन प्रत्याशा: 2025 में पुरुषों के लिए औसत जीवन प्रत्याशा 71 वर्ष और महिलाओं के लिए 74 वर्ष है।
- प्रजनन दर में राज्यवार अंतर: बिहार (2।98), मेघालय (2।9), उत्तर प्रदेश (2।35), झारखंड (2।26) और मणिपुर (2।2) जैसे राज्यों में TFR राष्ट्रीय औसत से अधिक है।
- रिपोर्ट की मुख्य सिफारिश: रिपोर्ट के अनुसार, असली चुनौती गिरती प्रजनन दर नहीं, बल्कि लोगों की अपूर्ण प्रजनन इच्छाएँ (unmet reproductive goals) हैं, और समाधान बेहतर प्रजनन अधिकारों व विकल्पों में है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे