​भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौता वार्ता अंतिम चरण में

  • 01 Jul 2025

30 जून 2025 कोभारतीय व्यापार वार्ताकारों ने वाशिंगटन में अपनी यात्रा बढ़ा दी, ताकि 9 जुलाई की अमेरिकी टैरिफ समयसीमा से पहले भारत-अमेरिका अंतरिम व्यापार समझौते को अंतिम रूप दिया जा सके।

मुख्य तथ्य:

समझौता वार्ता की स्थिति: भारत और अमेरिका के बीच अंतरिम व्यापार समझौते पर वार्ता अंतिम चरण में है; दोनों पक्ष 9 जुलाई से पहले समझौता पूरा करने का प्रयास कर रहे हैं, क्योंकि उस दिन से अमेरिकी 26% ‘रिसिप्रोकल टैरिफ’ लागू हो सकता है।

प्रमुख मुद्दे: कृषि, डेयरी और जेनेटिकली मॉडिफाइड (GM) फसलों पर बाजार पहुंच को लेकर मुख्य मतभेद हैं; भारत ने इन क्षेत्रों में ‘रेड लाइन’ तय की है और समझौता करने से इनकार किया है।

अमेरिका की मांगें: अमेरिका भारतीय बाजार में GM फसलें, डेयरी उत्पाद, औद्योगिक वस्तुएं, इलेक्ट्रिक वाहन, वाइन, पेट्रोकेमिकल्स आदि के लिए अधिक पहुंच चाहता है।

भारत की प्राथमिकताएँ: भारत श्रम-प्रधान क्षेत्रों (जैसे वस्त्र, चमड़ा, रत्न-आभूषण, रसायन, प्लास्टिक, कृषि उत्पाद) के निर्यात पर शुल्क छूट और 26% अतिरिक्त टैरिफ से पूर्ण छूट चाहता है; वर्तमान में 10% बेसलाइन ड्यूटी लागू है।

समझौते की संरचना:समझौते को कई चरणों में लागू करने की संभावना है; पहला चरण जुलाई में, और व्यापक द्विपक्षीय व्यापार समझौता (BTA) सितंबर-अक्टूबर 2025 तक पूरा किया जा सकता है।