टोक्यो में 16वां इंडिया ट्रेंड फेयर

  • 17 Jul 2025

जापान की राजधानी टोक्यो में कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह ने 16वें इंडिया ट्रेंड फेयर 2025 का उद्घाटन किया, जिसमें भारत की वैश्विक वस्त्र केंद्र के रूप में क्षमता पर प्रकाश डाला गया।

मुख्य तथ्य:

  • आयोजन स्थान व तिथि: 15–17 जुलाई 2025, बेले साले शिबुया गार्डन, टोक्यो; फेयर में 180 से अधिक भारतीय निर्यातक शामिल।
  • प्लेटफॉर्म का महत्व: यह फेयर भारतीय वस्त्र निर्यातकों को जापानी खरीदारों से सीधे जुड़ने का सबसे बड़ा मंच है, जिससे द्विपक्षीय वस्त्र व्यापार को और गहराई मिलेगी।
  • उच्च स्तरीय बैठकें: मंत्री ने YKK कॉर्पोरेशन (दुनिया की सबसे बड़ी जिपर निर्माता), Workman Co (वर्कवेयर व फंक्शनल परिधान), तथा Konica Minolta (डिजिटल व औद्योगिक प्रिंटिंग) के प्रमुखों से मुलाकात की।
  • निवेश का आमंत्रण: जापानी कंपनियों को भारत में विस्तार, PM MITRA पार्क्स एवं ‘Make in India for the World’ जैसी सरकारी पहलों के तहत ESG और स्थिरता लक्ष्यों में सहभागी बनने का निमंत्रण दिया गया।
  • द्विपक्षीय साझेदारी: Asahi Kasei जैसी प्रमुख जापानी कंपनियाँ भारत में निवेश में रुचि दिखा रही हैं; इंडियन एम्बेसी में इंडस्ट्री रोडशो व संवाद कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें 100 से अधिक कारोबारियों ने भाग लिया।