राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क भारत रैंकिंग 2025

  • 04 Sep 2025

4 सितंबर, 2025 को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने नई दिल्ली में राष्ट्रीय संस्थागत रैंकिंग फ्रेमवर्क (NIRF) भारत रैंकिंग 2025 जारी की।

मुख्य तथ्य:

  • ओवरऑल श्रेणी: IIT मद्रास ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया; इसके बाद IISc बेंगलुरु और IIT बॉम्बे रहे।
  • इंजीनियरिंग श्रेणी: IIT मद्रास प्रथम स्थान पर रहा।
  • प्रबंधन श्रेणी: IIM अहमदाबाद ने शीर्ष स्थान प्राप्त किया।
  • चिकित्सा श्रेणी: AIIMS दिल्ली प्रथम स्थान पर रहा।
  • विधि श्रेणी: नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु ने पहला स्थान प्राप्त किया।
  • उच्च शिक्षा में वृद्धि: 2014-15 में उच्च शिक्षा में 3.5 करोड़ छात्र थे, जो अब बढ़कर 4.5 करोड़ हो गए हैं; सरकार का लक्ष्य 2030 तक इस संख्या को दोगुना करना है।
  • वैश्विक रैंकिंग सुधार: QS वर्ल्ड यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत के शीर्ष 500 संस्थानों की संख्या 2014 में 11 थी, जो अब 54 हो गई है; टाइम्स हायर एजुकेशन रैंकिंग में भारत की स्थिति 2019 में 49वीं थी, जो अब 113वीं हो गई है।
  • वैश्विक MBA रैंकिंग: छह IIMs और दो भारतीय बिजनेस स्कूल अब फाइनेंशियल टाइम्स ग्लोबल MBA रैंकिंग के शीर्ष 100 में शामिल हैं।