विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप 2025

  • 06 Oct 2025

5 अक्टूबर, 2025 को नई दिल्ली के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में समाप्त हुई विश्व पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप में भारत ने कुल 22 पदक (6 स्वर्ण, 9 रजत, 7 कांस्य) जीतकर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया।

मुख्य तथ्य:

  • कुल पदक: भारत ने 6 स्वर्ण, 9 रजत और 7 कांस्य सहित कुल 22 पदक प्राप्त किए।
  • प्रमुख पदक विजेता:
    • सिमरन शर्मा (महिला 100m T12 - स्वर्ण, 200m T12 - रजत)
    • प्रीति पाल (महिला 200m T35 - कांस्य, 100m T35 - रजत)
    • नवदीप (पुरुष भाला फेंक F41 - रजत)
    • संदीप (पुरुष 200m T44 - कांस्य)
  • खिलाड़ियों की संख्या: 54 पुरुष और 19 महिलाएं वाली 73 सदस्यीय भारतीय टीम ने 186 इवेंट में भाग लिया।
  • नई उपलब्धि: यह भारत की अब तक की सबसे श्रेष्ठ पैरा एथलेटिक्स विश्व चैंपियनशिप रही—पिछले वर्ष के 17 पदक की तुलना में इस बार भारत का पदक आंकड़ा 22 रहा।
  • अन्य उपलब्धियां: निशाद कुमार (2.14 मीटर, पुरुष हाई जंप T47 - स्वर्ण), सुमित अंतिल (भाला फेंक F64 - स्वर्ण), रिंकू हुड्डा, शैलेश कुमार, संदीप संजय सारगर (अपने-अपने वर्गों में स्वर्ण)।
  • आयोजन का महत्व: 1,000 से ज्यादा पैरा-एथलीट, 104 देशों की भागीदारी; यह भारत में आयोजित सबसे बड़ा पैरा स्पोर्ट इवेंट रहा।