वाइटल स्टैटिस्टिक्स ऑफ इंडिया रिपोर्ट 2023
- 14 Oct 2025
 
13 अक्टूबर, 2025 को भारत के महापंजीयक द्वारा प्रकाशित 'वाइटल स्टैटिस्टिक्स ऑफ इंडिया’ (Vital Statistics of India) रिपोर्ट 2023 के अनुसार, 2023 में देश में 2.52 करोड़ जन्म और 86.6 लाख मृत्यु दर्ज हुईं। यह जन्म संख्या 2022 की तुलना में लगभग 2.32 लाख कम रही, जबकि मृत्यु संख्या में 2022 (86.5 लाख) की तुलना में मामूली वृद्धि हुई।
मुख्य तथ्य:
- जन्म-पंजीकरण: 2023 में देशभर में 2.52 करोड़ जन्म पंजीकृत हुए, पंजीकरण दर 98.4% रही। संस्थागत जन्म का अनुपात 74.7% था।
 - मृत्यु संख्या: 2023 में 86.6 लाख मौतें दर्ज हुईं, जबकि 2022 में 86.5 लाख थीं। 2021 में कोविड-19 के कारण मृत्यु संख्या बढ़कर 102.2 लाख हो गई थी; 2020 में यह 81.2 लाख थी।
 - जन्म के समय लिंगानुपात: अरुणाचल प्रदेश (1,085), नागालैंड (1,007), गोवा (973), त्रिपुरा-लद्दाख (972-972), केरल (967) सर्वाधिक तथा झारखंड (899), बिहार (900), तेलंगाना (906), महाराष्ट्र (909), गुजरात (910), हरियाणा (911), मिज़ोरम (911) सबसे कम लिंगानुपात वाले राज्य थे।
 - राज्यवार पंजीकरण: गुजरात, पुडुचेरी, चंडीगढ़, दादरा व नगर हवेली आदि 11 राज्य/केन्द्रशासित प्रदेशों ने 21 दिन की समय-सीमा में 90% से अधिक जन्म-पंजीकरण किया।
 - रुझान: देश में SRS के अनुसार 2023 में जन्म दर 18.4, मृत्यु दर 6.4, और शिशु मृत्यु दर 25 रही; पिछले 10 वर्षों में जन्म दर में 14% और शिशु मृत्यु दर में 37.5% की गिरावट दर्ज की गई है।
 
    सामयिक खबरें
                            
                            
सामयिक खबरें
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                        
                                                                
                                                                
                                                                 
                                            
                        
                सामयिक खबरें
    राष्ट्रीय
                                        
                                        
                                        
                                            
                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                                    
                                                            - राजनीति और प्रशासन
 - अवसंरचना
 - आंतरिक सुरक्षा
 - आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
 - कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
 - कार्यकारी और न्यायपालिका
 - कार्यक्रम और योजनाएँ
 - कृषि
 - गरीबी और भूख
 - जैवविविधता संरक्षण
 - पर्यावरण
 - पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
 - पारदर्शिता और जवाबदेही
 - बैंकिंग व वित्त
 - भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
 - भारतीय अर्थव्यवस्था
 - रक्षा और सुरक्षा
 - राजव्यवस्था और शासन
 - राजव्यवस्था और शासन
 - रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
 - विज्ञान और प्रौद्योगिकी
 - शिक्षा
 - सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
 - सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
 - स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे
 




