अंग प्रत्यारोपण प्रतीक्षा में 5 वर्षों में 2,805 मौतें

  • 12 Dec 2025

11 दिसंबर, 2025 को केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा संसद में दिए गए आंकड़ों के अनुसार, 2020-2024 के बीच अंग प्रत्यारोपण के इंतजार में 2,805 भारतीयों की मृत्यु हुई।

मुख्य तथ्य:

  • शीर्ष राज्य: दिल्ली में सबसे अधिक 1,425 मृत्यु; इसके बाद महाराष्ट्र (297) एवं तमिलनाडु (233) हुई है।
  • प्रतीक्षा सूची: वर्तमान में 82,000 से अधिक रोगी अंग प्रत्यारोपण प्रतीक्षा सूची में हैं ।
  • शीर्ष राज्य सूची में: महाराष्ट्र सबसे ऊपर (20,553 रोगी), उसके बाद गुजरात एवं तमिलनाडु।
  • प्रत्यारोपण प्रवृत्ति: दिल्ली में देश के अन्य राज्यों की तुलना में सबसे अधिक अंग का प्रत्यारोपण होता है । महाराष्ट्र, गुजरात, तमिलनाडु में लंबी प्रतीक्षा सूची में जीवित दानदाता वाले रोगी शीघ्र प्रत्यारोपण पाते हैं।
  • अंग प्रत्यारोपण एवं मृतक दान: भारत में मानव अंग एवं ऊतक प्रत्यारोपण अधिनियम, 1994 (टीएचओटीए)अंग प्रत्यारोपण नियंत्रित करता है।