रूस ने युद्धविराम पर पश्चिमी शांति सेना तैनाती की योजना ठुकराई

  • 09 Jan 2026

8 जनवरी, 2026 को रूसने यूक्रेन में युद्धविराम के बाद पश्चिमी शांति सैनिकों (Peacekeepers) की तैनाती की योजना को स्पष्ट रूप से ठुकरा दिया है। रूस ने इस प्रस्ताव को "खतरनाक" और "विनाशकारी" करार दिया है।

मुख्य तथ्य:

  • वैध सैन्य लक्ष्य: रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया ज़खारोवा ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन की धरती पर तैनात होने वाली किसी भी विदेशी सैन्य इकाई या बुनियादी ढांचे को रूसी सशस्त्र बलों के लिए "वैध सैन्य लक्ष्य" (Legitimate Military Targets) माना जाएगा।
  • 'एक्सिस ऑफ वॉर': रूस ने यूक्रेन और उसके पश्चिमी सहयोगियों (विशेषकर ब्रिटेन और फ्रांस) के इस गठबंधन को "एक्सिस ऑफ वॉर" (Axis of War) की संज्ञा दी है।
  • पश्चिमी देशों की योजना: इससे पहले पेरिस में हुई एक बैठक में ब्रिटेन, फ्रांस और अन्य यूरोपीय देशों ने एक 'इरादा घोषणा' (Declaration of Intent) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत युद्धविराम होने की स्थिति में वहां सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बहुराष्ट्रीय शांति सेना भेजने का प्रस्ताव था।
  • नाटो की मौजूदगी का विरोध: रूस ने दोहराया है कि वह यूक्रेन में किसी भी रूप में नाटो (NATO) सदस्यों की उपस्थिति को स्वीकार नहीं करेगा, क्योंकि उसका मुख्य सैन्य उद्देश्य यूक्रेन को नाटो में शामिल होने से रोकना है।
  • ट्रम्प योजना पर असर: रूस ने ट्रम्प की 28 बिंदुओं वाली योजना के मुख्य आधारभूत स्तंभ—यूरोपीय शांति सेना—को खारिज कर दिया, जिससे शांति वार्ता में बाधा उत्पन्न हुई है।
  • हवाई हमले जारी : इस कूटनीतिक गतिरोध के बीच रूस ने यूक्रेन के ऊर्जा बुनियादी ढांचे और राजधानी कीव पर भारी हवाई हमले जारी रखे हैं।