सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली मृत्यु से संबंधित रिपोर्ट

  • 16 Jan 2026

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय (MoRTH) तथा ‘सेवलाइफ फाउंडेशन’ ने जनवरी 2026 में भारत में सड़क दुर्घटनाओं से होने वाली मौतों के आधार पर देश के शीर्ष 100 जिलों पर एक रिपोर्ट जारी की है।

मुख्य तथ्य

  • दुर्घटना मृत्यु: वर्ष 2023-2024 में इन 100 जिलों में 89,085 लोगों की जान गई, जो देश की कुल सड़क दुर्घटना मृत्यु का 25% से अधिक है।
  • शीर्ष प्रभावित जिले: महाराष्ट्र के नासिक ग्रामीण तथा पुणे ग्रामीण जिले मृत्यु दर में शीर्ष स्थान पर हैं।
  • राज्यवार स्थिति: सर्वाधिक प्रभावित जिलों की सूची में उत्तर प्रदेश (20 जिले) शीर्ष पर है, इसके बाद तमिलनाडु (19 जिले) और महाराष्ट्र (11 जिले) का स्थान है।
  • यातायात उल्लंघन से संबंध एवं दुर्घटना का समय: सड़क दुर्घटनाओं में होने वाली कुल मौतों में से लगभग 59% किसी भी यातायात उल्लंघन से संबंधित नहीं होतीं। साथ ही लगभग 53% मौतें शाम 6 बजे से रात्रि 12 बजे के बीच होती हैं।

स्टॉकहोम घोषणा

  • सड़क सुरक्षा पर स्टॉकहोम घोषणा (Stockholm Declaration) को वर्ष 2020 में अपनाया गया था। भारत इसका एक हस्ताक्षरकर्ता है।
  • इस घोषणा का मुख्य लक्ष्य 2030 तक सड़क यातायात से होने वाली मौतों और चोटों में 50% तक की कमी लाना है।
  • यह सुरक्षित सड़क बुनियादी ढांचे, प्रभावी प्रवर्तन और दुर्घटना के बाद त्वरित चिकित्सा देखभाल (गोल्डन ऑवर) पर जोर देता है।