गणतंत्र दिवस 2026: यूरोपीय संघ के नेता होंगे मुख्य अतिथि
- 16 Jan 2026
यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा तथा यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन 25 से 27 जनवरी, 2026 के मध्य भारत की राजकीय यात्रा पर रहेंगे; इस दौरान वे भारत के 77वें गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
मुख्य तथ्य
- रणनीतिक महत्व: यह पहली बार है जब यूरोपीय संघ के नेतृत्व को सामूहिक रूप से गणतंत्र दिवस के लिए मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है।
- प्रमुख एजेंडा: उनकी यात्रा के दौरान भारत-ईयू मुक्त व्यापार समझौते (FTA), 'इंडिया-मिडल ईस्ट-यूरोप इकोनॉमिक कॉरिडोर' (IMEC) और हरित ऊर्जा सहयोग पर महत्वपूर्ण प्रगति होने की उम्मीद है।
- शिखर सम्मेलन: दोनों नेता 27 जनवरी, 2026 को 16वें भारत-यूरोपीय संघ शिखर सम्मेलन की संयुक्त अध्यक्षता भी करेंगे।
- प्रतीकात्मक संदेश: यह आमंत्रण भारत की 'बहुपक्षवाद' (Multilateralism) के प्रति प्रतिबद्धता और एक स्थिर वैश्विक व्यवस्था बनाने में यूरोप को एक प्रमुख साझेदार के रूप में देखने के दृष्टिकोण को दर्शाता है।
- रणनीतिक साझेदारी: भारत और यूरोपीय संघ वर्ष 2004 से ही रणनीतिक साझेदार हैं।
- यूरोप का बढ़ता महत्व: 77वें गणतंत्र दिवस समारोह के लिए यूरोपीय संघ का चयन भारत की विदेश नीति में यूरोप के बढ़ते महत्व को रेखांकित करता है।
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
सामयिक खबरें
राष्ट्रीय
- राजनीति और प्रशासन
- अवसंरचना
- आंतरिक सुरक्षा
- आदिवासियों से संबंधित मुद्दे
- कमजोर वर्गों के लिए कल्याणकारी योजनाएँ
- कार्यकारी और न्यायपालिका
- कार्यक्रम और योजनाएँ
- कृषि
- गरीबी और भूख
- जैवविविधता संरक्षण
- पर्यावरण
- पर्यावरण प्रदूषण, गिरावट और जलवायु परिवर्तन
- पारदर्शिता और जवाबदेही
- बैंकिंग व वित्त
- भारत को प्रभावित करने वाले द्विपक्षीय, क्षेत्रीय और वैश्विक समूह
- भारतीय अर्थव्यवस्था
- रक्षा और सुरक्षा
- राजव्यवस्था और शासन
- राजव्यवस्था और शासन
- रैंकिंग, रिपोर्ट, सर्वेक्षण और सूचकांक
- विज्ञान और प्रौद्योगिकी
- शिक्षा
- सरकार की नीतियां और हस्तक्षेप
- सांविधिक, विनियामक और अर्ध-न्यायिक निकाय
- स्वास्थ्य से संबंधित मुद्दे



