भारत ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र (BCIC) में शामिल

  • 05 Feb 2026

4 फरवरी, 2026 को नई दिल्ली में उद्योग संवर्धन और आंतरिक व्यापार विभाग (DPIIT) द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में भारत औपचारिक रूप से ब्रिक्स औद्योगिक दक्षता केंद्र (BRICS Centre for Industrial Competencies–BCIC) में शामिल हो गया।

मुख्य बिन्दु

  • नोडल एजेंसी: राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद (National Productivity Council-NPC) भारत के लिए इस केंद्र में नोडल एजेंसी के रूप में कार्य करेगी।
  • NPC की भूमिका: NPC, BCIC के साथ भारत की सहभागिता का नेतृत्व करेगी, जिसमें क्षमता निर्माण, उत्पादकता वृद्धि तथा उन्नत विनिर्माण पद्धतियों को अपनाने पर विशेष ध्यान रहेगा।
  • सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम (MSMEs) को समर्थन: इस पहल का लक्ष्य ब्रिक्स देशों में विनिर्माण कंपनियों एवं MSMEs को एकीकृत सहायता सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
  • वैश्विक साझेदारी: BCIC की स्थापना संयुक्त राष्ट्र औद्योगिक विकास संगठन (UNIDO) के सहयोग से की गई है।
  • औद्योगिक प्रयोजन: BCIC का उद्देश्य ब्रिक्स अर्थव्यवस्थाओं के मध्य औद्योगिक नवाचार, आधुनिकीकरण एवं अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना है।
  • वृहद प्रभाव: भारत की इस केंद्र में भागीदारी से सीमापार औद्योगिक सहयोग को गति मिलने एवं वैश्विक मूल्य शृंखलाओं में भारतीय विनिर्माण की प्रतिस्पर्धात्मकता को सशक्त करने की उम्मीद है।