मदुरै में अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन

  • 02 Mar 2026

1 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मदुरै में 4,400 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य की अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास किया।

  • इन परियोजनाओं का उद्देश्य संपर्कता को सुदृढ़ करना, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना, रोजगार सृजन करना तथा क्षेत्रीय आजीविका में सुधार करना है।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-332A के मरक्कनम-पुडुचेरी खंड की चार-लेन निर्माण परियोजना (₹2,100 करोड़ से अधिक) का शिलान्यास किया गया।
  • इस कॉरिडोर से यात्रा समय लगभग 1 घंटे से घटकर 30 मिनट होने की संभावना है तथा पुडुचेरी में यातायात जाम में कमी आएगी।
  • इससे मलप्पुरम (महाबलीपुरम), कल्पक्कम परमाणु ऊर्जा स्टेशन तथा ऑरोविल (Auroville) तक कनेक्टिविटी बेहतर होगी और विलुप्पुरम जिले से जुड़ाव सुदृढ़ होगा।
  • राष्ट्रीय राजमार्ग-87 के परमकुडी–रामनाथपुरम खंड की चार-लेन निर्माण परियोजना (₹1,800 करोड़ से अधिक) का भी शिलान्यास किया गया।
  • इस खंड पर यात्रा समय लगभग 1 घंटे से घटकर 35 मिनट हो जाएगा।
  • यह परियोजना मदुरै, रामेश्वरम और धनुष्कोडि जैसे तीर्थस्थलों तक पहुंच को सुदृढ़ करेगी।