सानंद में माइक्रोन ATMP फैसिलिटी का उद्घाटन

  • 02 Mar 2026

28 फरवरी, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सानंद में माइक्रोन सेमीकंडक्टर टेक्नोलॉजी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के सेमीकंडक्टर असेंबली, टेस्ट, मार्किंग एंड पैकेजिंग (ATMP) सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया।

  • यह परियोजनाइंडिया सेमीकंडक्टर मिशन (ISM) के तहत स्वीकृत पहला प्रस्ताव है।
  • इस ATMP फैसिलिटी का विकास ₹22,500 करोड़ से अधिक के कुल निवेश से किया गया है।
  • संयंत्र से भारत में निर्मित पहले सेमीकंडक्टर मेमोरी मॉड्यूल्स का वाणिज्यिक उत्पादन और शिपमेंट शुरू हो चुका है।
  • परियोजना का शिलान्यास समारोह सितंबर 2023 में हुआ था।
  • पूर्ण रूप से संचालित होने पर इस केंद्र में लगभग 5,00,000 वर्ग फुट का क्लीनरूम स्पेस होगा, जिससे यह विश्व के सबसे बड़े ‘रेज़्ड-फ्लोर’ क्लीनरूम में से एक बन जाएगा।