रायसीना डायलॉग 2026

  • 06 Mar 2026

5 मार्च, 2026 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 11वें रायसीना डायलॉग का उद्घाटन किया।

  • इस वर्ष का विषय है संस्कार - अभिकथन, सामंजस्य, उन्नति
  • 5 से 7 मार्च, 2026 तक आयोजित हो रहे इस संवाद में 110 से अधिक देशों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं।
  • मुख्य वक्तव्य में फ़िनलैंड के राष्ट्रपति डॉ. अलेक्ज़ेंडर स्टब ने कहा कि 'ग्लोबल साउथ' यह तय करेगा कि अगली विश्व व्यवस्था कैसी होगी, और इसमें भारत एक निर्णायक कारक की भूमिका निभाएगा।
  • उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि वैश्विक शक्ति का संतुलन बदल गया है, और अर्थशास्त्र तथा जनसांख्यिकी के मामले में ग्लोबल साउथ का पलड़ा भारी है।
  • रायसीना डॉयलाग वर्ष 2016 से हर वर्ष नई दिल्ली में आयोजित किया जाता है।
  • यह भू-राजनीति और भू-अर्थव्यवस्था पर भारत का प्रमुख सम्मेलन है, जो अंतरराष्ट्रीय समुदाय के समक्ष आने वाली सबसे चुनौतीपूर्ण समस्याओं के समाधान के लिए प्रतिबद्ध है।