BIRAC-BioNEST इनक्यूबेशन सेंटर का उद्घाटन

  • 06 Apr 2026

4 अप्रैल, 2026 को, केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्री ने खाद्य जैव प्रौद्योगिकी से जुड़े स्टार्टअप्स को बढ़ावा देने के लिए मैसूर स्थित ‘केंद्रीय खाद्य प्रौद्योगिकी अनुसंधान संस्थान’ (CFTRI) में ‘BIRAC-BioNEST इनक्यूबेशन सेंटर’ का उद्घाटन किया।

  • यह सुविधा खाद्य बायोप्रोसेसिंग और जैव प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में अनुसंधान बुनियादी ढांचे, ‘स्केल-अप वैलिडेशन’ (व्यापक स्तर पर सत्यापन) और नियामक प्रक्रियाओं में सहायता सहित उन्नत इनक्यूबेशन मदद प्रदान करती है।
  • मार्च 2026 तक, इस BioNEST केंद्र ने 26 स्टार्टअप्स को समर्थन दिया है, जिनमें से कई ने अपने उत्पादों का व्यावसायीकरण कर लिया है और सामूहिक रूप से 12 पेटेंट दाखिल किए हैं।
  • ये स्टार्टअप न्यूट्रास्युटिकल्स, प्रोबायोटिक्स, ‘प्रिसिजन फर्मेंटेशन’ (सटीक किण्वन), CRISPR-आधारित तकनीकों और वनस्पति विज्ञान जैसे उभरते क्षेत्रों में नवाचार कर रहे हैं।
  • इस कार्यक्रम में उद्योग सहयोग और प्रौद्योगिकी हस्तांतरण को बढ़ावा देते हुए चार समझौता ज्ञापनों (MoUs) पर हस्ताक्षर किए गए और CFTRI द्वारा विकसित दो उत्पाद लॉन्च किए गए।
  • BioNEST इकोसिस्टम अब राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित कर रहा है, और इसके स्टार्टअप रक्षा जैसे रणनीतिक क्षेत्रों में भी अपना विस्तार कर रहे हैं।