भारत-उज़्बेकिस्तान के मध्य “डस्टलिक” (DUSTLIK) अभ्यास शुरू

  • 13 Apr 2026

12 अप्रैल, 2026 को, भारतीय सेना की एक टुकड़ी संयुक्त सैन्य सहयोग एवं परिचालन क्षमताओं को बढ़ाने के लिए उज़्बेकिस्तान में “डस्टलिक” अभ्यास के 7वें संस्करण के लिए रवाना हुई।

  • यह संयुक्त सैन्य अभ्यास भारत और उज़्बेकिस्तान के बीच प्रतिवर्ष आयोजित किया जाता है, जिसकी मेजबानी दोनों देश बारी-बारी से करते हैं।
  • यह अर्ध-पहाड़ी इलाकों में संयुक्त अभियान क्षमताओं को बढ़ाने पर केंद्रित है।
  • यह अभ्यास संयुक्त अभियानों के लिए रणनीति, तकनीक और प्रक्रियाओं में सर्वोत्तम प्रथाओं को साझा करने को बढ़ावा देता है।
  • इसका उद्देश्य दोनों सेनाओं के बीच अंतर-संचालन (interoperability), परिचालन तालमेल और कमांड समन्वय में सुधार करना है।
  • भारतीय दल में 60 सैन्यकर्मी शामिल हैं, जिसमें महार रेजीमेंट (MAHAR Regiment) और भारतीय वायु सेना हिस्सा ले रही है।
  • उज़्बेकिस्तान की टुकड़ी में भी उनकी थल सेना और वायु सेना के 60 जवान शामिल हैं।
  • यह सैन्य अभ्यास रक्षा सहयोग को मजबूत करता है और दोनों देशों के बीच रणनीतिक संबंधों को प्रगाढ़ बनाता है।