सत्येंद्र सिंह लोहिया को तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर पुरस्कार

  • 22 Sep 2020

मध्य प्रदेश के पैरा-तैराक सत्येंद्र सिंह लोहिया देश के पहले दिव्यांग भारतीय खिलाड़ी हैं, जिन्हें 29 अगस्त, 2020 को तेनजिंग नोर्गे एडवेंचर पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।

  • वह केवल 11 घंटे 34 मिनट में अमेरिका में 42 किमी. के कैटलिना चैनल को पार करने वाले पहले एशियाई दिव्यांग तैराक भी हैं।
  • विश्व दिव्यांग दिवस पर उप-राष्ट्रपति वेंकैया नायडू द्वारा उन्हें सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी के राष्ट्रीय पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया।