राष्ट्रीय रबी अभियान 2020

  • 22 Sep 2020

( 21 September, 2020, , www.pib.gov.in )


केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने 21 सितंबर, 2020 को आत्मनिर्भर खेती अभियान के लिए ‘राष्ट्रीय रबी अभियान 2020’ की शुरुआत की।

महत्वपूर्ण तथ्य: रबी अभियान 2020 के लिए आयोजित राष्ट्रीय सम्मेलन ने 2020-21 में 301 मिलियन टन खाद्यान्न उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया है, जिसमें क्रमशः 108.00, 5.00, 9.57, 29.00 और 47.80 मिलियन टन गेहूं, ज्वार, बाजरा, मक्का और अन्य मोटे अनाज शामिल हैं।

  • इस बार दालों और तिलहनी फसलों के उत्पादन पर अधिक ध्यान केंद्रित किया जा रहा है, जिसमें 25.60 मिलियन टन दलहनी तथा 37 मिलियन टन तिलहनी फसलों के उत्पादन का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
  • वनस्पति तेलों के आयात को घटाने के लिए तिलहनी उत्पादन को बढ़ाने पर व्यापक रूप से जोर दिया जा रहा है, जिसमें ऑयल पाम पौधों (Oil palm plant) की खेती बढ़ाना भी शामिल है।
  • तिलहनी फसलों में सबसे अधिक जोर सरसों के उत्पादन पर रहेगा। इसीलिए इस रबी सीजन के लिए सरसों के उत्पादन का लक्ष्य 9.2 मिलियन टन से बढ़ाकर 12.5 मिलियन टन किया गया है।