ग्लोबल स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020

  • 22 Sep 2020

‘सिंगापुर यूनिवर्सिटी फॉर टेक्नोलॉजी एंड डिजाइन’ के साथ इंस्टीट्यूट फॉर मैनेजमेंट डेवलपमेंट (IMD) द्वारा 17 सितंबर, 2020 को ‘ग्लोबल स्मार्ट सिटी इंडेक्स 2020’ जारी किया गया।

महत्वपूर्ण तथ्य: स्मार्ट सिटी इंडेक्स में इस साल पूरे विश्व में 109 शहरों को स्थान दिया है।

यह प्रत्येक शहर में यादृच्छिक (randomly) रूप से चुने गए 120 निवासियों की धारणाओं को रिकॉर्ड करके तैयार किया गया है।

  • चयनित निवासियों को उनके संबंधित शहरों में स्वास्थ्य और सुरक्षा, परिवहन (mobility), गतिविधियों, शासन और अवसरों सहित पांच क्षेत्रों में तकनीकी प्रावधानों पर सवाल पूछे गए थे।
  • इंडेक्स में सिंगापुर सबसे शीर्ष पर है। हेलसिंकी दूसरे, ज्यूरिख तीसरे, ऑकलैंड चौथे, ओस्लो पांचवें,

कोपेनहेगन छठे, जिनेवा सातवें, ताइपे आठवें, एम्स्टर्डम नौवें तथा न्यूयॉर्क दसवें स्थान पर है।

भारत की स्थिति: भारतीय शहरों ने अपनी रैंकिंग में गिरावट दर्ज की है।

  • हैदराबाद 85वें स्थान पर है। जबकि 2019 के इंडेक्स में हैदराबाद 67वें स्थान पर था।

नई दिल्ली 2019 में 68वें स्थान से 2020 में 86वें स्थान पर पहुंच गया।

  • मुंबई 2019 में 78वें से 2020 में 93वें स्थान पर पहुँच गया है। जबकि बेंगलुरु 2019 में 79वें स्थान से 2020 में 95वें स्थान पर पहुंच गया।
  • मुंबई और बेंगलुरु में ट्रेफिक की समस्या काफी गंभीर है। जबकि दिल्ली और हैदराबाद बुनियादी सुविधाओं में पिछड़ गए।