भारत ने IAFS-IV के लोगो और थीम का अनावरण किया

  • 24 Apr 2026

23 अप्रैल, 2026 को भारतीय विदेश मंत्री (EAM) डॉ. एस. जयशंकर ने चौथे भारत-अफ्रीका फोरम शिखर सम्मेलन (IAFS-IV) के लिए लोगो, थीम और वेबसाइट लॉन्च की, जो अफ्रीकी देशों के साथ भारत के गहरे होते संबंधों का प्रतीक है।

मुख्य बिंदु

  • आयोजन की थीम: “आईए स्पिरिट: नवाचार, लचीलापन एवं समावेशी परिवर्तन के लिए भारत-अफ्रीका रणनीतिक साझेदारी” (IA SPIRIT: India Africa Strategic Partnership for Innovation, Resilience, and Inclusive Transformation)।
  • प्रमुख उद्देश्य: भारत-अफ्रीका संबंधों के एक नए अध्याय की शुरुआत करना और एक ऐसी साझेदारी बनाना जो भविष्योन्मुखी, समावेशी और महत्वाकांक्षी हो।
  • सहयोग के प्रमुख क्षेत्र: विकास साझेदारी और क्षमता निर्माण; डिजिटल तकनीक, फिनटेक और नवाचार; धारणीयता और जलवायु संबंधी पहल।
  • वैश्विक पहलों की भागीदारी: इस साझेदारी में अंतरराष्ट्रीय सौर गठबंधन (ISA), वैश्विक जैव ईंधन गठबंधन (GBA), आपदा प्रतिरोधी बुनियादी ढाँचे के लिए गठबंधन (CDRI) और अंतरराष्ट्रीय बिग कैट गठबंधन (IBCA) जैसी वैश्विक पहलें भी शामिल हैं।
  • रणनीतिक महत्व: यह पहल 2023 के G20 शिखर सम्मेलन में अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य बनाए जाने की ऐतिहासिक उपलब्धि पर आधारित है और भारत-अफ्रीका की बढ़ती कूटनीतिक एकजुटता को दर्शाती है।