केरल में खोजी गई नई प्रजाति 'हम्बोल्टिया नायरियना'

  • 29 May 2026

मई 2026 में, जवाहरलाल नेहरू ट्रॉपिकल बॉटैनिक गार्डन एंड रिसर्च इंस्टीट्यूट (JNTBGRI), तिरुवनंतपुरम के वैज्ञानिकों ने केरल के दक्षिणी पश्चिमी घाट से एक नई सदाबहार वृक्ष प्रजाति की खोज की।

मुख्य बिंदु

  • नामकरण: इस नई पहचानी गई प्रजाति का नाम 'हम्बोल्टिया नायरियना' (Humboldtia nairiana) रखा गया है।
  • स्थान: यह प्रजाति शेंदुर्नी वन्यजीव अभयारण्य (Shendurney Wildlife Sanctuary) के नदी तटीय जंगलों में खोजी गई।
  • सम्मान: यह प्रजाति 'हम्बोल्टिया' वंश (genus) से संबंधित है और इसका नाम प्रसिद्ध पादप जैव प्रौद्योगिकीविद् (Plant Biotechnologist) जी. एम. नायर के सम्मान में रखा गया है।
  • विशेषता: यह प्रजाति पूरी तरह से केरल के लिए स्थानिक (Endemic) है और वर्तमान में केवल अगस्त्यमाला बायोस्फीयर रिजर्व में ही पाई जाती है।
  • वंश परिचय: हम्बोल्टिया, फैबेसी (Fabaceae) यानी फली वाले परिवार से संबंधित फूलों के पौधों का एक वंश है।
  • पारिस्थितिकी: इस वंश की अधिकांश प्रजातियां पश्चिमी घाट के जैव विविधता हॉटस्पॉट के लिए स्थानिक हैं और चींटियों के साथ अपने पारिस्थितिक संबंध (Myrmecophily) के लिए जानी जाती हैं।