भारतीय रेलवे ने हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को मंजूरी दी

  • 29 May 2026

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी हालिया अधिसूचना के अनुसार, उत्तरी रेलवे के जींद-सोनीपत खंड पर 10-कोच वाली ‘हाइड्रोजन फ्यूल सेल आधारित ट्रेनसेट’ (Hydrogen Fuel Cell-based Trainset) के संचालन को मंजूरी प्रदान की गई है।

मुख्य बिंदु

  • मुख्य विशेषता: यह ट्रेन 1200 किलोवाट (KW) के हाइड्रोजन फ्यूल सेल प्रोपल्शन सिस्टम के साथ संचालित होगी और इसकी अधिकतम गति 75 किमी प्रति घंटा होगी।
  • उद्देश्य: इस पहल का लक्ष्य भारत में स्वच्छ, हरित और ऊर्जा-कुशल रेल परिवहन को बढ़ावा देना है।
  • तकनीक: रेल मंत्रालय के अनुसार, हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक हाइड्रोजन का उपयोग करके एक रासायनिक प्रतिक्रिया के माध्यम से बिजली पैदा करती है, जिसमें उत्सर्जन के रूप में केवल जल वाष्प (water vapour) निकलता है।
  • वैश्विक स्तर: इस परियोजना के साथ भारत उन देशों (जर्मनी, जापान, चीन और अमेरिका) की श्रेणी में शामिल हो गया है जो हाइड्रोजन-आधारित रेल परिवहन पर काम कर रहे हैं।
  • पायलट प्रोजेक्ट: हरियाणा के जींद-सोनीपत खंड को इस परियोजना के पायलट रूट (प्रायोगिक मार्ग) के रूप में चुना गया है।