ऑपरेशन डेल्टा हंट

  • 04 Jun 2026

2 जून, 2026 को गुजरात पुलिस ने राज्य में अवैध घुसपैठियों के खिलाफ राज्यव्यापी कार्रवाई करते हुए ‘ऑपरेशन डेल्टा हंट’ की शुरुआत की।

  • इस ऑपरेशन के तहत गुजरात में अवैध रूप से रह रहे 362 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जबकि 782 से अधिक संदिग्ध व्यक्तियों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है।
  • यह अभियान ऐसे व्यक्तियों के खिलाफ शुरू किया गया है जिन्हें राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए एक संभावित खतरा माना जा रहा है।
  • आधुनिक तकनीक और मानवीय खुफिया जानकारी का उपयोग करते हुए, पुलिस इकाइयों ने संदिग्ध व्यक्तियों के साथ-साथ उन स्थानीय एजेंटों और मददगारों के खिलाफ भी जांच शुरू कर दी है जो कथित तौर पर फर्जी दस्तावेज बनवाने में शामिल हैं।