टीबी-मुक्त भारत अभियान में गुजरात प्रथम

  • 02 Jul 2026

हाल ही में केंद्र के टीबी-मुक्त भारत अभियान के तहत गुजरात को वर्ष 2025 के लिए ‘सर्वाधिक सुधार वाले राज्यों’ की श्रेणी में प्रथम स्थान प्राप्त हुआ।

  • वर्ष 2015 की तुलना में गुजरात ने वर्ष 2023 तक नए क्षय रोग (TB) मामलों की दर में 34% और टीबी मृत्यु दर में 37% की कमी दर्ज की।
  • केंद्र की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2024 में गुजरात में प्रति एक लाख जनसंख्या पर अनुमानित टीबी मामले 186 दर्ज किए गए।
  • टीबी मामलों के आधार पर गुजरात सबसे कम टीबी-भार वाले सभी राज्यों में छठे स्थान पर और बड़े राज्यों में चौथे स्थान पर रहा।