भारत और मलेशिया के बीच सैन्य सहयोग पर वार्ता

  • 02 Jul 2026

1 जुलाई, 2026 को भारत और मलेशिया ने द्विपक्षीय रक्षा सहयोग की समीक्षा और सहयोग के नए क्षेत्रों की पहचान के लिए नई दिल्ली में सैन्य सहयोग पर 12वीं उप-समिति बैठक (SCMC) आयोजित की।

मुख्य बिंदु

  • रक्षा संवाद: बैठक में भारत-मलेशिया रक्षा संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की गई, जिनमें सैन्य आदान-प्रदान, द्विपक्षीय अभ्यास, प्रशिक्षण, स्टाफ वार्ता, क्षमता निर्माण और समुद्री सहयोग शामिल हैं।
  • सहयोग के नए क्षेत्र: दोनों देशों ने रक्षा विनिर्माण, रक्षा प्रौद्योगिकी, साइबर सुरक्षा और मानवीय सहायता एवं आपदा राहत (HADR) में सहयोग बढ़ाने पर सहमति व्यक्त की।
  • सैन्य सहभागिता में वृद्धि: दोनों पक्षों ने पेशेवर आदान-प्रदान को मजबूत करने और एक-दूसरे के सैन्य प्रशिक्षण पाठ्यक्रमों एवं संस्थानों में भागीदारी बढ़ाने का निर्णय लिया।
  • क्षेत्रीय सहयोग: भारत और मलेशिया ने आतंकवाद-रोधी सहयोग पर आसियान रक्षा मंत्रियों की बैठक-प्लस (ADMM-Plus) विशेषज्ञ कार्यसमूह के तहत व्यावहारिक सहयोग के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
  • हिंद-प्रशांत पर फोकस: दोनों देशों ने अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुरूप हिंद-प्रशांत क्षेत्र में शांति, स्थिरता, सुरक्षा और नौवहन की स्वतंत्रता बनाए रखने की प्रतिबद्धता दोहराई।