सतत विकास लक्ष्य (SDG) रिपोर्ट 2026

  • 08 Jul 2026

7 जुलाई, 2026 को संयुक्त राष्ट्र ने “सतत विकास लक्ष्य रिपोर्ट 2026” (The Sustainable Development Goals Report 2026’) जारी की। रिपोर्ट के अनुसार, मूल्यांकन योग्य सतत विकास लक्ष्यों (SDG) में से केवल 36% लक्ष्य ही वर्ष 2030 तक प्राप्ति की दिशा में सही दिशा पर हैं।

मुख्य बिंदु

  • वैश्विक उपलब्धियां: वर्ष 2015 के बाद से लगभग 1 अरब लोगों को सुरक्षित पेयजल उपलब्ध हुआ और 1.2 अरब लोगों को सुरक्षित रूप से प्रबंधित स्वच्छता सेवाओं तक पहुंच मिली।
  • स्वास्थ्य सुधार: वर्ष 2015 से 2024 के बीच नए HIV संक्रमणों में30% और AIDS से संबंधित मौतों में35% की कमी आई।
  • सेवाओं तक पहुंच: अब वैश्विक आबादी के92% हिस्से तक बिजली पहुंच रही है, जबकि इंटरनेट पहुंच वर्ष 2015 के 40% से बढ़कर74% हो गई है।
  • सामाजिक सुरक्षा: पहली बार विश्व की आधे से अधिक आबादी कम-से-कम एक प्रकार की सामाजिक सुरक्षा के दायरे में आ गई है।
  • संयुक्त राष्ट्र की सिफारिश: संयुक्त राष्ट्र ने वर्ष 2030 से पहले सतत विकास लक्ष्यों के क्रियान्वयन को तेज करने के लिए लैंगिक समानता, नवीकरणीय ऊर्जा संक्रमण और शांति-निर्माण पर अधिक मजबूत कार्रवाई का आह्वान किया है।