भारत-इंडोनेशिया: सुदृढ़ रणनीतिक साझेदारी की दिशा में अग्रसर

  • 08 Jul 2026

7 जुलाई, 2026 को भारत और इंडोनेशिया ने रक्षा और आर्थिक सहयोग से जुड़े प्रमुख समझौतों पर हस्ताक्षर किए। इसके अंतर्गत मिसाइल, महत्वपूर्ण खनिज, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल संपर्क, कृषि और व्यापार के क्षेत्रों में सहयोग का विस्तार किया गया।

मुख्य बिंदु

  • रक्षा सहयोग: दोनों देशों नेब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल प्रणालीऔर ‘अस्त्र बियॉन्ड-विजुअल-रेंज एयर-टू-एयर मिसाइलके क्षेत्र में सहयोग के माध्यम से रक्षा संबंधों को आगे बढ़ाया।
  • समुद्री सुरक्षा: दोनों पक्षों ने संयुक्त अभ्यास, सूचना साझाकरण, जल-सर्वेक्षण, बंदरगाह यात्राओं, क्षमता निर्माण और हिंद महासागर क्षेत्र सूचना संलयन केंद्र (IFC-IOR) में सहयोग के माध्यम से समुद्री सहयोग को मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की।
  • रक्षा उद्योग: भारत और इंडोनेशिया संयुक्त उत्पादन, प्रौद्योगिकी हस्तांतरण, रक्षा अनुसंधान, जहाज निर्माण, रखरखाव-मरम्मत-ओवरहॉल (MRO) सुविधाओं और मजबूत रक्षा आपूर्ति शृंखलाओं को बढ़ावा देंगे।
  • महत्वपूर्ण खनिज: दोनों देशों ने महत्वपूर्ण खनिजों और दुर्लभ मृदा तत्वों में सहयोग मजबूत करने पर सहमति व्यक्त की, ताकि मजबूत आपूर्ति शृंखलाएं विकसित की जा सकें और आर्थिक सुरक्षा बढ़ाई जा सके।