200 ITI क्लस्टरों तक PM-SETU योजना का विस्तार

  • 08 Jul 2026

7 जुलाई, 2026 को केंद्र सरकार ने उद्योगोन्मुख कौशल विकास को मजबूत करने के लिए ‘उन्नत आईटीआई के माध्यम से प्रधानमंत्री कौशल एवं रोजगार परिवर्तन’ (PM-SETU) योजना को देशभर के सभी 200 चिन्हित औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (ITI) क्लस्टरों में लागू करने की मंजूरी दी।

मुख्य बिंदु

  • रणनीतिक निवेश: राष्ट्रीय संचालन समिति ने ओडिशा, गुजरात और तेलंगाना के पांच ITI क्लस्टरों के लिए₹1,237.58 करोड़ की रणनीतिक निवेश योजनाओं को मंजूरी दी।
  • क्रियान्वयन सहयोग: समिति ने क्रियान्वयन को सरल बनाने, उद्योग भागीदारी को मजबूत करने, सार्वजनिक क्षेत्र उपक्रमों की भूमिका बढ़ाने और संस्थागत तंत्र के विस्तार से जुड़े उपायों को मंजूरी दी।
  • ओडिशा क्लस्टर: ओडिशा स्थित सरकारी ITI बारबिल को ‘हब संस्थान’ बनाया जाएगा, जबकि जिंदल नवीन अवसर लिमिटेड ‘एंकर उद्योग भागीदार’ होगा।
  • गुजरात क्लस्टर: सरकारी ITI सूरत ‘हब संस्थान’ के रूप में कार्य करेगा और आर्सेलर मित्तल निप्पॉन स्टील इंडिया ‘एंकर उद्योग भागीदार’ होगा।
  • तेलंगाना क्लस्टर: तेलंगाना में तीन ITI क्लस्टरों को मंजूरी दी गई है, जिनमें अपोलो मेडस्किल्स, SSISPL और न्यूलैंड फाउंडेशन को एंकर उद्योग भागीदार के रूप में चुना गया है।