अश्वथ एस. भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर बने

  • 09 Jul 2026

8 जुलाई, 2026 को तमिलनाडु के कन्याकुमारी निवासी 17 वर्षीय अश्वथ एस. भारत के 98वें शतरंज ग्रैंडमास्टर (Grandmaster-GM) बन गए।

  • उन्होंने पुणे इंटरनेशनल ग्रैंडमास्टर राउंड रॉबिन टूर्नामेंट 2026 में अपना अंतिम ग्रैंडमास्टर नॉर्म (GM Norm) प्राप्त किया।
  • अंतिम दौर में अश्वथ ने काले मोहरों से खेलते हुए अमेरिका के कन्नन वैद्यनाथन को पराजित कर ग्रैंडमास्टर बनने की सभी आवश्यक शर्तें पूरी कीं।
  • उन्होंने अपना पहला ग्रैंडमास्टर नॉर्म वर्ष 2025 में ग्रेंके ओपन (Grenke Open) में तथा दूसरा दिसंबर 2025 में बुडापेस्ट में आयोजित फर्स्ट सैटरडे GM राउंड रॉबिन प्रतियोगिता में अर्जित किया था।