DRDO ने पिनाका LRGR का सफल परीक्षण किया

  • 09 Jul 2026

8 जुलाई, 2026 को रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) ने ओडिशा के चांदीपुर स्थित एकीकृत परीक्षण रेंज (ITR) से पिनाका लॉन्ग रेंज गाइडेड रॉकेट (Pinaka LRGR) का सफल उड़ान परीक्षण किया।

मुख्य बिंदु

  • उड़ान परीक्षण: पिनाका LRGR का 60 किलोमीटर की न्यूनतम दूरी के लिए सफल परीक्षण किया गया।
  • विकास: इस रॉकेट का विकास आर्मामेंट अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान (ARDE) ने उच्च ऊर्जा सामग्री अनुसंधान प्रयोगशाला (HEMRL), रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रयोगशाला (DRDL) तथा अनुसंधान केंद्र इमारत (RCI) के सहयोग से किया है।
  • प्रक्षेपण मंच: रॉकेट का प्रक्षेपण पिनाका लॉन्चर से किया गया, जिससे पिनाका रॉकेट के विभिन्न संस्करणों के साथ इसकी अनुकूलता सिद्ध हुई।
  • क्षमता: इस सफल परीक्षण ने एक ही प्लेटफॉर्म से विभिन्न दूरी वाले निर्देशित रॉकेटों को प्रक्षेपित करने की लॉन्चर की क्षमता को प्रमाणित किया।